Sunday, 22 March 2020

DOT TO DOT - LIFE TO DEATH

OF LIFE AND
DEATH
As death stares at me,
I stare back into the eyes of death.
O’ Lord God give me the strength,
Let me be not the first to blink.
Not the least at this calamity,
When a dot ravages humanity.
Was a dot I came into this world,
Will be a dot when I bid adieu.
This eternal tussle in between
Thy two dots that lie in between!
A dot called breath of life,
A dot that’s the crowning death.


Friday, 13 March 2020

यह नन्ही सी जान और वो नन्हा सा वाइरस

                                                        सुनि ससोच कह देबि सुमित्रा। बिधि गति बड़ि बिपरीत बिचित्रा॥
जो सृजि पालइ हरइ बहोरी। बाल केलि सम बिधि मति भोरी॥

कल शाम की ही बात है। मेट्रो से सदा की भांति घर की ओर लौट रहा था जब एक युवा को छींक आ गई और वो बेसाख्ता छींक पड़ा।  हालांकि उसने नाक पर रुमाल किया किन्तु छींक की आवाज़ से मेट्रो के उस कंपार्ट्मेंट में यात्रा कर रहे यात्रियों के चेहरे दहशत से इस कदर खौफजदा हो गए जिससे सहज ही आजकल सर्वत्र ‘कोरोना’ से उपजे भय के रूप में देखा और महसूस किया जा सकता है। माल्थस ने कभी चेताया था कि जब-जब मनुष्य सृष्टि पर काबिज होने की कोशिश करेगा प्रकृति उसे उसकी औकात दिखा देगी। आजकल मानव और प्रकृति के बीच शह और मात के इस खेल की आवृति बढ़ गई है। मनुष्य प्रकृति का वो प्राणी है जिसे अपनी बुद्धि का पर बड़ा घमंड है। किन्तु आज वो अपनी इसी बुद्धि का बंदी बनकर रह गया है। आज मानव जीवन कितने ही बंधनों में जकड़ा है। बचपन में कभी यह नहीं सोचा था कि कहीं आने जाने के लिए आपकी फ्रीश्किंग की जाएगी। किन्तु आज यह रोजाना की एक सामान्य सामान्य प्रक्रिया है। आज आप कहीं भी यात्रा करें चाहे वो मेट्रो हो अथवा हवाई-जहाज़ - आपकी फ्रीश्किंग एक आवश्यक कारवाई है जिसके बिना आप कहीं ‘सुरक्षित’ यात्रा नहीं कर सकते। क्या पता कोई ‘होशियार’ मनुष्य आपके मौत का सामान लेकर यात्रा न कर रहा हो। मनुष्य वो ‘होशियार’ प्राणी है जिसने अपने विनाश के सामान ईज़ाद  करने में महारथ हासिल है। कहते हैं यह नन्हा सा वाइरस भी मानव ने ही ईजाद किया है।


यही हाल नई- नई बीमारियों के ईज़ाद करने को लेकर भी है। बचपन में हैयर-कटिंग कभी कोई मुद्दा नहीं हुआ करता था। किन्तु आजकल हैयर-कटिंग के समय यह आवश्यक है कि आप यह सुनिश्चित करें कि नाई आपके केश काटने के लिए जो ब्लेड इस्तेमाल कर रहा है वो नया हैपहले से इस्तेमाल किया हुआ नहीं। ‘एड्स’ के बाद ऐसे एहतियात हमारी जीवनशैली के अभिन्न अंग बन चुके हैं। डेंगु ने बकड़ी के दूध का महत्व समझा दिया तो इस दिल्ली में सर्वत्र व्याप्त प्रदूषण ने लोगों को मास्क पहन कर चलने पर विवश कर दिया। अब इस ‘कोरोना’ वाइरस की वजह से आधी से अधिक आबादी मास्क लगा कर चलने को बाध्य है। एक प्रदूषण ही क्या कम था जो ये ‘कोरोना’ भी जान की आफत बन प्रकट हो गया।। मेरा मानना है ये सारे वाइरस और बीमारियाँ आधुनिक जीवनशैली की देन हैं। आज के दौर में मानव जीवन की निश्छलता छिन-भिन्न हो चुकी है। और इस सब का ज़िम्मेवार वो ‘होशियार’ मानव स्वयं है जिसे इस बात का दंभ है कि प्रकृति ने समस्त जीवों में उसे और केवल उसे ही बुद्धि से नवाजा है। समस्त संसाधनों पर अनुचित नियंत्रण के ये दुष्परिणाम हैं।

अब आज स्थिति यह बन आई है कि आज का मानव समस्त जद्दोजिहद अपनी नन्ही सी जान की हिफाज़त के लिए कर रहा है ताकि उसकी सुरक्षा प्रकृति के उस नन्हें से वाइरस से की जा सके। जान है जहान है। यह संभव है कुछ महीने में वो इस वाइरस का इलाज़ ढूंढ निकाले। किन्तु इस बात की क्या गारंटी है कि तब प्रकृति कोई अन्य वाइरस लेकर डराने न आ जाए। किन्तु इस नन्ही सी जान को बचाने के लिए मनुष्य द्वारा किए जा रहे ये समस्त जद्दोजिहद तब बेमानी लगने लगते हैं जब वो इसे कभी आपसी रंजिशतो कभी ‘धर्म’ के रक्षार्थतो कभी संपत्ति के लिए स्वयं ही नष्ट करने पर आमादा हो जाता है। मेरा मानना है जब मनुष्य यह करता है तो प्रकृति उसे उसकी औकात दिखाती है और विनाश के ऐसे विकराल रूप लेकर प्रकट होती है जैसा इस ‘कोरोना’ वाइरस के मामले में हो रहा है। कदाचित यह प्रकृति का हम मनुष्य को आगाह करने का तरीका है कि जिस नन्ही सी जान को समाप्त करने के पीछे वो कभी-कभी राक्षस बन जाता है उसे वो मनुष्यों से बेहतर तरीके से समाप्त कर सकता है। अतः वो कभी प्रकृति सार्वभौम सत्ता को चुनौती देने की धृष्टता न करे। वो इस नन्ही जी जान की कीमत को समझे और आपसी भाई-चारे को बनाए रखें। मानव जीवन अमोल हैइसे धर्मजाति अथवा संपत्ति के नाम पर नष्ट करना मनुष्यता नहीं है।

Sunday, 1 March 2020

LORD RAMA IN NEW DELHI! (01/03/2020)


Ayodhya Nyaas in collaboration with Oil and Natural Gas Commission (ONGC) organized a three day exhibition called the ‘AYODHYA PARV’ at the Indira Gandhi National Center of the Arts, New Delhi. The exhibition concluded on 1st March 2020. The event was an effort to draw the significance of Ayodhya- Ayodhya is big- as the Chairman of IGNCA Sri Ram Bahadur Rai says. The pictures on display at the exhibition were made available by the Hon’ble Member of Parliament of Faizabad Sri Lallu Singh who conceived the concept of ‘Ayodhya Parv’ and is the driving force behind this exhibition. The event displayed the 148 sites associated with Lord Rama, which it claimed were identified by some English Judge Mr. Edward in 1902. But as an ordinary ‘rambhakts’ why should I vouch for such evidence by an English Judge? As an ordinary ‘rambhakt’, I depend on ‘The Ramayana’ and ‘The Ramcharitmanas’ to identify these places associated with my Lord. I need not swear by the findings of an English Judge to authenticate the existence of my Lord divine- the maryada puroshottam who is missed by a nation in present times much more than never before.

However, the event on the lawns of the IGNCA appeared more of an elite affair. The common rambhakts, who I come across during my visits to Ayodhya, was found missing. These rambhakts converge at Ayodhya in lakh to have a tryst with their lord on occasions such as Ramnavmi, the fair of Mani-parvat in August and Kartik fair in October. Their chants of ‘Jai Sri Rama’ are not a show of their strength but a display of their devotion as Lord Rama lives in their heart. They cover long distances on foot to reach Ayodhya. They carry their belongings with them and spend days together under open sky to participate in the events associated with their Lord- His birth, marriage, coronation and other such events of importance. The gap between the ruler (Lord Rama) and the ruled (the rambhakts) disappears as the ‘aatma’ merges with the ‘paramatma’. Rulers in present times need to emulate Lord Rama who makes no difference whatsoever of the social or economic background of His subjects and bestows His kindness in equal measure among all.    


    





































Ram ki Pauri




































Kanak Bhavan